Header Ads

स्काउट नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना

1.स्काउट विश्वसनीय होता है.
2..स्काउट वफादार होता है.
3.स्काउट सबका मित्र और प्रत्येक दूसरे स्काउट का भाई होता है.
4.स्काउट विनम्र होता है.
5.स्काउट पशु पक्षियों का मित्र और प्रकृति प्रेमी होता है.
6.स्काउट अनुशासन शील होता है और सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा करने में सहायता प्रदान करता है.
7.स्काउट साहसी होता है.
8.स्काउट मितव्ययी होता है.
9


.स्काउट मन,वचन और कर्म से शुद्ध होता है.

                    प्रार्थना।                            

दया कर दान भक्ति का, हमें परमात्मा देना। 
दया करना हमारी आत्मा में, शुद्धता देना।। 
हमारे ध्यान में आओ, प्रभु आँखों में बस जाओ। 
अंधेरे दिल में आकर के, परम् ज्योति जगा देना।। 
बहा दो प्रेम की गंगा, दिलों में प्रेम का सागर। 
हमें आपस में मिल जुलकर, प्रभु रहना सिखा देना।। 
हमारा कर्म हो सेवा, हमारा धर्म हो सेवा। 
सदा ईमान हो सेवा, व सेवक चर बना देना।। 
वतन के वास्ते जीना, वतन के वास्ते मरना। 
वतन पेजाँ फिदा करना, प्रभु हमको सिखा 
देना। 


झण्डा गीत 
भारत स्काउट गाइड झण्डा, ऊँचा सदा रहेगा। 
ऊँचा सदा रहेगा झण्डा, ऊँचा सदा रहेगा।। 
नीला रंग गगन सा विस्तृत, भ्रातृ भाव फैलाता। 
त्रिदल कमल नित तीन प्रतिज्ञाओं की याद दिलाता। 
और चक्र कहता है, प्रतिपल आगे कदम बढ़ेगा। 
ऊँचा सदा रहेगा झण्डा, ऊँचा सदा रहेगा।। 
                स्काउट प्रतिज्ञा
मैं मर्यादा पूर्वक प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं यथा शक्ति ईश्वर और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का पालन करूँगा.
दूसरो की सहायता करूँगा.
स्काउट नियम का पालन करूँगा.

स्काउट एवं गाइड  गीत
गलत मत कदम उठाओ,सोचकर चलो
गलत मत कदम उठाओ,सोचकर चलो ,विचार कर चलो,
राह की मुसीबतों को पार कर चलो.
तुम पे जिम्मेदारियां है मुल्क की बड़ी,
तुम पे आने वाले आंस की नजर गाड़ी,
तुम न बदलो अपनी चाल अब घडी घडी,
चिराग ले चलो ,आग ले चलो,
मस्तियों के रंग भरे ख्वाब ले चलो.
गलत मत कदम उठाओ,सोचकर चलो ,विचार कर चलो,
राह की मुसीबतों को पार कर चलो
तुम हो मुसाफिर तुम्हे क्या राह की फिकर
चट्टान तू तूफान के झोकों का क्या असर
ये कौन आ रहा,अँधेरा छा रहा
ये कौन मंजिलों पे मंजिलें उठा रहा
गलत मत कदम उठाओ,सोचकर चलो ,विचार कर चलो,
राह की मुसीबतों को पार कर चलो
मिल के चलो एक साथ अब नहीं रुको,
बढ के चलो एक साथ अब नहीं रुको,
साज करेगा,आवाज करेगा,
तुम्हारी वीरता पे जहाँ नाज करेगा ,
गलत मत कदम उठाओ,सोचकर चलो ,विचार कर चलो,
राह की मुसीबतों को पार कर चलो



No comments

Powered by Blogger.